spot_img
Tuesday, January 13, 2026
HomeBreakingआयुष्मान भारत फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीज़ों की मुफ़्त जाँच...

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीज़ों की मुफ़्त जाँच व दवाइयाँ भी

-

पटना से स्थानीय संपादक जितेंद्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने 19 अक्टूबर को पटना के मेट्रोज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कंकड़बाग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन आयुष्मान मोबाइल हेल्थ क्लिनिक के तहत किया गया। शिविर में करीब 150 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी दी गईं। 

शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. गुप्ता, शल्य चिकित्सक डॉ. अपूर्व अग्रवाल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही डॉ. रानी कुमारी, रणधीर और मेट्रोज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पूरी टीम भी मौजूद रही।

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. गुप्ता ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है और इस भावना से यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह भी दी।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि फाउंडेशन 2018 से लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है और लोगों की भलाई के लिए समर्पित है। संगठन के राष्ट्रीय शिक्षक संघ अध्यक्ष अजित कुमार सिंह और फाउंडर अमरनाथ द्विवेदी ने शिविर की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

Related articles

Video thumbnail
12 January 2026
00:17
Video thumbnail
दरभंगा : महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की पत्नी महारानी कम सुंदरी का हुआ स्वर्गवास, 12 January 2026
01:27
Video thumbnail
Raxaul | मो कलिम के तनिष्क सहित दो प्रतिष्ठानों व निवास पर IT की Raid, 10 January 2026
01:13
Video thumbnail
5 January 2026
00:20
Video thumbnail
रक्सौल रेलवे परिसर में ठंड से बचाव के लिए अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
02:46
Video thumbnail
रक्सौल | रेलवे परिसर में अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
00:47
Video thumbnail
शगुन साड़ी शोरूम’ बना रक्सौल की पहली पसंद 30 December 2025
01:22
Video thumbnail
रक्सौल | बेहतर परिधानों की तलाश में ‘शगुन साड़ी शोरूम’ बना लोगों की पहली पसंद30 December 2025
01:32
Video thumbnail
83 किलोग्राम गांजा के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक युवक हिरासत में, 28December 2025
00:57
Video thumbnail
भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय मिलावटी तेल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार 27 December
02:04

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts