spot_img
Tuesday, July 14, 2026
Homeबिहारपटनाअदालत में पेशी के बाद, मोकामा हत्याकांड में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह...

अदालत में पेशी के बाद, मोकामा हत्याकांड में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह बेऊर जेल भेजे गये

-

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, Patna नवंबर 2,


चौदह दिन की न्यायिक हिरासत-

मोकामा क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को आज पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर कल देर रात बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना इलाके से पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था।

पुलिस महानिदेशक बोले — जांच के बाद ही गिरफ्तारी की गयी-

राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बताया है कि सभी तथ्यों की गहराई से जांच करने के बाद ही अनंत सिंह की गिरफ्तारी की गयी है। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक अस्सी से अधिक गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और जांच आगे जारी है।

चिराग पासवान का बयान — अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा-

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरजेडी का आरोप — एनडीए के शासन में बढ़ा ‘जंगलराज’-

राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने दुलारचंद यादव की हत्या को बिहार में एनडीए शासनकाल में बढ़ते सरकारी संरक्षण वाले अपराध का उदाहरण बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो लोग लालू यादव की सरकार को ‘जंगलराज’ कहते थे, उन्हें अब इस स्थिति पर जवाब देना चाहिए।

आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी जब्त की कार्रवाई-

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों, गश्ती इकाइयों और निगरानी टीमों ने अब तक एक सौ चार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य वस्तुएं जब्त की हैं।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार —

  • 41 करोड़ 61 लाख रुपये मूल्य की शराब,
  • 21 करोड़ 66 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ,
  • 25 करोड़ 44 लाख रुपये कीमत की अन्य वस्तुएं (जो मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से जुटाई गई थीं),
  • तथा 9 करोड़ 62 लाख रुपये की नकद बरामद की गयी है।

Patna| After being produced in court, JDU candidate Anant Singh was sent to Beur Jail in connection with the Mokama murder case

Patna, JDU candidate, Anant Singh sent to Beur Jail, in connection with Mokama murder case, Bihar Assembly Election 2025,

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts