HomeBIHARबेतियाछठ महापर्व पर रण कौशल प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

छठ महापर्व पर रण कौशल प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओ के साथ चट्टान की तरह साथ खड़ा रहूंगा : रण कौशल प्रताप सिंह

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। पश्चिम चंपारण के लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सिसवनिया स्थित अपने आवासीय परिसर में महागठबंधन के नेता रण कौशल प्रताप सिंह उर्फ़ गुडू सिंह ने छठ महापर्व के अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को सम्मानित किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अपने संबोधन में रण कौशल प्रताप सिंह ने कहा कि अस्वस्थता के कारण पिछले तीन महीने से वे क्षेत्र में नहीं आ सके। हालांकि, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए वे सदैव चट्टान की तरह खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पटना में लौरिया विधानसभा क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों के लिए 20 बेड की निःशुल्क डॉरमेट्री की व्यवस्था कराई गई है। यहां मरीजों एवं आम लोगों को रहने और सोने की सुविधा फ्री में उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि लौरिया के विकास में उनकी हमेशा सकारात्मक भूमिका रही है। वे किसी के प्रति नफरत या दुर्भावना की राजनीति नहीं करते, बल्कि सेवा भावना और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हैं।

मौके पर मुंशी ठाकुर, रंभु प्रसाद यादव, प्रभु प्रसाद यादव, मनोहर ठाकुर, विजय यादव, रीतेश कुमार गोंड, आलोक ठाकुर, डॉ. देवीलाल यादव, मुकेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव, मुलायम यादव, मनोज यादव, कृषि मोहन यादव, मुरारी प्रसाद, वीरेंद्र राय, सोनाल सिंह और धनंजय कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular