Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में अपराध की बड़ी साजिश नाकाम, दो लोकलमेड पिस्टल के साथ...

मोतिहारी में अपराध की बड़ी साजिश नाकाम, दो लोकलमेड पिस्टल के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

-

देश वाणी। अमृता वर्मा।
मोतिहारी। छतौनी थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो लोकलमेड पिस्टल, पांच कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी हथियारों और सामान को ज़ब्त कर लिया है।

अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक सदर-2 जितेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी ई-रिक्शा से हथियार लेकर बाइपास रोड की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर डीआईयू (DIU) और एसटीएफ (STF) की टीम के साथ संयुक्त रूप से की गयी छापेमारी में पहले तीन लोगों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अब्बास खान, अबरार अंसारी और इस्तेयाज खान के रूप में हुई है।

निशानदेही पर अन्य गिरफ्तारियां-

पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने पकड़ीदयाल के मठिया गांव में छापेमारी की, जहाँ से दो अन्य आरोपियों रंजीत कुमार कुशवाहा और रोहित कुमार को दूसरे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सफल छापेमारी दल में छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान और अपर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Motihari | Major crime plot foiled in Chhauni Bypass, five criminals arrested with two locally made pistols.

Related articles

Bihar

Latest posts