spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारबेतियाविद्यालय में शिक्षिकाओं और छात्राओं से अभद्र व्यवहार की सूचना पर पहुँचे...

विद्यालय में शिक्षिकाओं और छात्राओं से अभद्र व्यवहार की सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष, दिया सुरक्षा का भरोसा 

-

दुर्व्यवहार करने वाले मनचलों पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई।

चारदीवारी के अभाव में बढ़ रही सुरक्षा चिंताओं पर पुलिस ने गश्त और निगरानी बढ़ाने का दिया आश्वासन।

Bettiah| नवल ठाकुर|

बगहा। प्रखंड बगहा-1 की कोल्हुआ चौतरवा पंचायत स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित विद्यालय, कोल्हुआ चौतरवा में मनचलों द्वारा परिसर में घुसकर शिक्षिकाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष शुभम कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

विद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों को धैर्य व अनुशासन का संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने विद्यालय में घुसने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए बच्चों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। 

इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवा डायल-112 के बारे में भी जागरूक किया गया।

प्रधानाध्यापक मो. मोहिउद्दीन ने विद्यालय की चारदीवारी न होने से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों का मुद्दा उठाया। इस पर थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और साक्ष्य के रूप में फोटो या वीडियो मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने पुलिस की इस त्वरित और सकारात्मक पहल की सराहना की है।

Bettiah | The police SHO arrived at the school on receiving information about indecent behavior with teachers and students and assured them of security.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts