spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी छतौनी चौक पर सजी ये मिसाइलें नहीं, बॉंस लदी बैलगाड़ियॉं है,...

मोतिहारी छतौनी चौक पर सजी ये मिसाइलें नहीं, बॉंस लदी बैलगाड़ियॉं है, जरा बच के चलिए

-

Motihari |भुवन श्रीवास्तव की तस्वीर|

टोटो चालकों की बेतरतीब ड्राइविंग और आवारा पशुओं के आतंक से जनता में दहशत।

यातायात विभाग की मौजूदगी के बाद भी नियमों की उड़ रही धज्जियां।

अनएच पर ओवरब्रिज की धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य और धूल उड़ाती जर्जर सड़कों के बीच अतिक्रमण ने राहगीरों की बढ़ाई परेशानी।

मोतिहारी। ये कोई मिसाइलें नहीं हैं, बल्कि शहर के व्यस्त छतौनी चौक पर आधी से अधिक सड़क को घेरकर खड़ी बांस लदी बैलगाड़ियां हैं। यहाँ यातायात व्यवस्था की एक अजीबोगरीब और खतरनाक तस्वीर सामने आयी है। जहाँ बांसों से लदी ये गाड़ियां इस कदर खड़ी की गयी हैं कि वे किसी कतार में सजी ‘मिसाइलों’ की तरह प्रतीत होती हैं। यहॉं पर ऐसा नजारा रोज देखने के मिलती है।

एनएच पर बने ओवरब्रिज निर्माण के कारण सड़कें पहले से ही जर्जर और संकरी हैं, ऊपर से आधी सड़क घेरे इन बैलगाड़ियों ने राहगीरों का चलना दूभर कर दिया है। यह स्थिति न केवल आवागमन को बाधित कर रही है, बल्कि हर पल भीषण सड़क दुर्घटनाओं को भी आमंत्रण दे रही है।

नगर निगम द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं दिख रहा है।एक तो एनएच स्थित छतौनी चौक पर ओवर ब्रिज का निर्माण धीमी गति से चालू है। निर्माण कंपनी द्वारा सड़क को चलने लायक (मोटरेबल) नहीं बनाने से उड़ती धूल और गड्ढे लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। हालाँकि, एसडीएम ने निरीक्षण कर निर्माण कंपनी को कड़े निर्देश दिए और अतिक्रमण भी हटवाया था, लेकिन स्थिति फिर जस की तस हो गयी है।

टोटो चालकों की मनमानी

शहर में टोटो चालकों की मनमानी भी चरम पर है। सवारी देखते ही वे सड़क के बीचों-बीच अचानक ब्रेक लगा देते हैं, जिससे पीछे आ रहे वाहन टकरा जाते हैं या अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं।

बेसहारा पशुओं का आतंक-

इसके साथ ही, सड़कों पर आवारा मवेशियों का आतंक भी बना हुआ है। बीच सड़क पर सांडों की लड़ाई से डरकर भागने के क्रम में महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। शहर में यातायात डीएसपी कार्यालय की स्थापना के बावजूद धरातल पर यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है।

Motihari | Bamboo-laden bullock carts on the road at Chhattoni Chowk, posing a threat to traffic.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts