spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया में लूट की साज़िश रचते पाँच संदिग्ध गिरफ्तार, बाइक, कट्टा व...

बेतिया में लूट की साज़िश रचते पाँच संदिग्ध गिरफ्तार, बाइक, कट्टा व करतूस जब्त

-

गिरफ्तार पाँचों अभियुक्त पश्चिम चंपारण के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले

देश वाणी। हृदयानंद।
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले की मनुआपुल थाना पुलिस ने सोमवार की रात छावनी ओवरब्रिज के समीप छापेमारी कर लूट की फ़िराक़ में जुटे पाँच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, करतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान ज़ब्त किए हैं।


थानाध्यक्ष रवि कुमार को सोमवार रात करीब 11:00 बजे सूचना मिली थी कि छावनी ओवरब्रिज के पास पाँच युवक हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी लूट की साज़िश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मौके से पाँचों संदिग्धों को एक मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से एक कट्टा, एक करतूस, दो डायगर चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पकड़े गए अपराधियों की पहचान निकेश कुमार, सुमित कुमार, अशरफ अली, सागर कुमार और नरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। मनुआपुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालना शुरू कर दिया है। इस सफल छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रवि कुमार के साथ पुअनि लालजीत पंडित, लक्ष्मी कुमारी, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Bettiah | Five suspects arrested while plotting robbery in Manuapul bike, pistol and cartridges seized

Bettiah Five suspects arrested while plotting robbery in Manuapul bike, pistol and cartridges seized

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts