spot_img
Sunday, July 12, 2026
HomeBreakingमोतिहारी के गायघाट में सड़क दुर्घटना, अंबिकानगर के दवा व्यवसायी की मौत,...

मोतिहारी के गायघाट में सड़क दुर्घटना, अंबिकानगर के दवा व्यवसायी की मौत, अपने गॉंव भेलानारी जा रहे थे

-

मोतिहारी|
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट के पास शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दवा व्यवसायी राहुल कुमार सिंह (35 वर्ष) की मौत हो गयी। वे गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी गांव के रहने वाले थे और मोतिहारी शहर के अंबिका नगर में भी उनका मकान था। राहुल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

रात 11:30 बजे निकले थे गांव के लिए

बताया गया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे राहुल अंबिका नगर स्थित अपने निवास से बाइक से पैतृक गांव भेलानारी जा रहे थे। रास्ते में गायघाट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क पर तड़पते रहे, समय पर मदद नहीं मिली

हादसे के बाद राहुल बीच सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहे। रात होने के कारण रास्ते से गुजरने वालों की संख्या बहुत कम थी, जिससे समय पर उन्हें मदद नहीं मिल सकी। अत्यधिक खून बहने की वजह से उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

रात 1 बजे किसी राहगीर ने देखा

रात करीब एक बजे वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने घायल राहुल को सड़क पर पड़े देखा। उसने गाड़ी रोकी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और राहुल के मोबाइल से परिजनों का नंबर निकालकर उन्हें सूचना दी।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल को सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर थाना के दारोगा प्रमोद कुमार ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

राहुल की थी खुद की दवा दुकान

राहुल के बड़े भाई रंजन कुमार ने बताया कि वह “पल्वी मेडिकल” नाम से अपनी दवा की दुकान चलाते थे। परिजनों ने मामले में आवेदन दिया है जिसे कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जाएगा।


घर में मचा कोहराम, मां बदहवास और पत्नी बेहोश
राहुल के निधन की खबर जैसे ही भेलानारी स्थित उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां लिलावती देवी बदहवास हो गईं और पत्नी अमिषा कुमारी बेहोश हो गईं। घर की महिलाएं उन्हें संभालने और ढांढस बंधाने में लगी रहीं।

बच्चों की मासूम निगाहें ढूंढती रहीं पिता को
राहुल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं – आदित्य (6 साल), बेटी पलक (ढाई साल) और नौ माह का बेटा साहिल। बच्चे कभी मां को तो कभी दादी को टकटकी लगाकर देख रहे थे। साहिल को पड़ोस की महिलाएं गोद में लेकर संभाल रही थीं।

भाई भी टूटे, पूरे गांव में मातम
राहुल के सबसे बड़े भाई गुड्डू सिंह सहित पूरा परिवार इस हादसे से सदमे में है। गांव में शोक की लहर है और सभी लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Road Accident in Gayghat, Motihari: Medicine Shop Owner from Ambikanagar Dies While Heading to Bhelanari Village

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts