: डीएम के द्वारा जांच टीम गठित
:जांच टीम एक सप्ताह में देगी जांच रिपोर्ट
फ़ोटो: निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन
देश वाणी । गुडडू पाण्डेय
संग्रामपुर। प्रखंड के पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के इमिलिया टोला में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के नीव निर्माण में ही गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों को आक्रोश वयाप्त है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है ।ग्रामीणों के द्वारा बीडीओ ,कार्यपालक अभियंता,स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन एलएईओ कार्य प्रमंडल – वन, मोतिहारी को आवेदन देकर हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराने कि मांग की गई है । बीडीओ अनुराग आदित्य ने बताया कि ग्राम पंचायत राज पूर्वी संग्रामपुर के नागरिकों द्वारा एक आवेदन सौंपा गया है । आवेदन में आरोप लगाया गया है उक्त पंचायत के पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में शुरु से ही कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है ।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तकनीकी जांच कर दोषी पाए जाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है । डीएम मोतिहारी के द्वारा शिकायत के आलोक में तीन सदस्यी जांच टीम का गठन करते हुए एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट समर्पि करने का निर्देश दिया है।जांच टीम में चकिया अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विधानाथ पासवान , कार्यपालक अभियंता रुद्र कुमार व संग्रामपुर के बीपीआरओ अताउलहक शामिल हैं।












