spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीएसएसबी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

एसएसबी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

-

Motihari | माला सिन्हा।

पिपराकोठी। एसएसबी की 71वीं वाहिनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बटालियन के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को वाहिनी के न्यू लोकेशन बैरिया मोतिहारी एसएसबी कैम्प और भारत नेपाल सीमा पर कार्यरत इस वाहिनी के सभी सीमा चौकियों के कार्यक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वृहद् रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार (उप कमांडेंट) एवं राकेश कुमार (उप कमांडेंट) ने फलों का पौधा लगाते हुए सभी जवानों को बताया कि वातावरण में प्रदूषण की मात्रा बहुत ज्यादा होने से जीवन दायनी ऑक्सीजन की मात्रा धीरे-धीरे कम होते जा रही है. इसलिए हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए. ताकि पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके. उन्होंने प्रत्येक जवानों, से अनुरोध किया कि अपने और अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस के अवसर पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाये और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी निभाए. पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व और परम कर्तव्य हैं. विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम प्रकृति से प्रेरित. जलवायु के लिए. हमारे भविष्य के लिए थीम 2026 पर किया गया पौधरोपण जिक्र करते हुए बताया कि हमे पृथ्वी को प्रदूषण से भी बचाना है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर आक्सीजन की मात्रा को वातावरण में बनाये रखना है, नही तो वह दिन दूर नही जब हमें सांस लेने के लिये ऑक्सिजन के सिलिंडर को भी बाजार से खरीदना होगा. वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के दौरान जवानों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सभी ने फलदार पौधे लगाए व इसकी सुरक्षा का प्रण भी लिया. इस आयोजन में समस्त अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण एवं सभी बलकर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं सामूहिक रूप से पौधा रोपण किया.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts