spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारपटनामोतिहारी मे बोले इफको के राज्य विपणन प्रबंधक- रासायनिक खाद का प्रयोग...

मोतिहारी मे बोले इफको के राज्य विपणन प्रबंधक- रासायनिक खाद का प्रयोग कम कर वैकल्पिक उर्वरकों का इस्तेमाल बढ़ाएं

-

Motihari | आशा कुमारी|
मोतिहारी।इफको द्वारा शुक्रवार को जिला क़ृषि सभागार में सहकारी बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन राज्य विपणन प्रबंधक, इफको डॉ. आनन्द कुमार श्रीवास्तव, केवीके पिपराकोठी के प्रमुख डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक डॉ. विजय सिंह मीणा, उप क्षेत्र प्रबंधक बेतिया सुजीत कुमार, जेएफआर इफको सौरभ कुमार सिंह व जिला उर्वरक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामबाबू कुंवर ने संयुक्त रूप से किया। श्री आंनद ने बताया कि इफको का मुख्य उद्देश्य किसान हित है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों को 25% तक कम करने व वैकल्पिक उर्वरक बायो अपघटक, एनपीके कंसोर्टिया, नैनो फर्टिलाइजर, सागरिका के बारे में विस्तृत जानकारी विक्रेताओं को दी। केवीके हेड डॉ. अरविन्द ने बताया कि फसल प्रबंधन व जैविक खेती करके उच्च गुणावता के फसल उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने विवेकपूर्ण ऊर्वरकों के प्रयोग के लिए आग्रह करते हुए सभी पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ मीणा ने बताया कि संतुलित ऊर्वरकों का प्रयोग हमारे मिट्टी और भविष्य बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने ऊर्वरकों का प्रयोग सही मात्रा, सही समय, सही जगह के सिद्धांत के बारे में बताया। श्री सौरभ ने ऊर्वरक उपभोग क्षमता के बारे में बताया और नैनो बीज शोधन महा अभियान के बारे में विक्रेताओं से चर्चा की। मौके पर IFFDC गायघाट के संचालक अजय कुमार, विनोद सिंह,एसएफए शिवम कुमार, गौतम कुमार सागर सहित करीब 75 से अधिक उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts