spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारीविश्व पर्यावरण दिवस पर 5100 पौधों के रोपण का महासंकल्प, प्राकृतिक खेती...

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5100 पौधों के रोपण का महासंकल्प, प्राकृतिक खेती पर जोर

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को पतौरा, मोतिहारी में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अटल श्री किसान उत्पादक संगठन द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान की भव्य शुरुआत की गई। यह पूरा अभियान संगठन के मुख्य मार्गदर्शक और युवा नेतृत्वकर्ता सत्यम कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

अभियान का आधिकारिक शुभारंभ स्थानीय पतौरा माई स्थान मंदिर परिसर के प्रांगण में पहला पौधा लगाकर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सत्यम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की शुरुआत करते हुए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि संगठन ने आगामी वित्तीय वर्ष में कुल 5100 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। अटल श्री एफपीओ से जुड़े सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से 21-21 पौधों का रोपण और संरक्षण करना होगा। किसानों को प्रेरित करते हुए आने वाले वर्ष में संतुलित उर्वरक के उपयोग और प्राकृतिक खेती की तरफ विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और किसानों का उत्साहवर्धन किया। जिला आत्मा के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश दूरगामी और सकारात्मक परिणाम लाएगा। किसान समन्वयक प्रेमचंद्र मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को तकनीकी जानकारी देते हुए सही पौधों के चयन और उनके रख-रखाव के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर रविंद्र तिवारी, नरेश प्रसाद, तुलसी साह, जयनारायण पासवान, साकेत कुमार ठाकुर, धुरूप पासवान सहित स्थानीय प्रगतिशील किसान, कृषि प्रेमी, एफपीओ के सभी सदस्य और गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक सुर में प्राकृतिक खेती अपनाने और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अपना पूर्ण सहयोग देने का दृढ़ संकल्प लिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts