spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारबेतियापंखा से फंदा लगाकर महिला ने आत्महत्या किया

पंखा से फंदा लगाकर महिला ने आत्महत्या किया

-

देशवाणी

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठैया-विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक 28 वर्षीया महिला की पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिली है। मृतका बिशुनपुरा गांव निवासी भरत साह की पत्नी रेखा देवी बताई गई है। उपर्युक्त घटना की सूचना पर जगदीशपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतका का पति भरत साह ने बताया कि 24 मई 2026 को उनके घर में चोरी हुई, जिसमें नकदी के साथ रेखा देवी के गहने भी चोरी हो गये, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहती आई। विगत शनिवार को वैवाहिक वर्षगाँठ रहा, उन्होंने बताया कि 03 जून 2026 की रात बच्चों को सुलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ। विवाद के बाद रेखा देवी अपनी छव माह की पुत्री को लेकर नीचे के कमरे में सोने चली गई, जबकि भरत साह अपने पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के साथ ऊपर वाले कमरे में सो गए। चार जून की रात भी दोनों अलग-अलग कमरों में सोये, शुक्रवार की सुबह परिवार के पुरुष सदस्य कठैया चौक स्थित अपनी हार्डवेयर, गिट्टी, बालू एवं सीमेंट की दुकान पर चले गये। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे रेखा देवी अपनी छोटी पुत्री को नीचे छोड़कर छत पर अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद बच्ची रोने लगी, घर के अन्य उसे देखने ऊपर गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर मृतका के ससुर जोखू साह एवं अन्य परिजन छत पर पहुंचे। दरवाजा और खिड़की दोनों अंदर से बंद पाया। इसके बाद खिड़की तोड़कर एक बच्चा को भेजा गया, जिसने दरवाजा खोला। कमरा के अंदर रेखा देवी पंखा के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार एवं छह माह की एक पुत्री को छोड़ गई हैं। थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के पश्चात अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts