केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर
देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।
लौरिया। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में एनएच-727 के किनारे स्थित डॉ. हिरालाल प्रसाद के परिसर में डीबी आयरन क्लब जिम का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। जिम शुरू होने से लौरिया और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को नियमित व्यायाम और फिटनेस के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और अनुशासित दिनचर्या बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शारीरिक फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर खुद को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाएं।
प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने कहा कि लौरिया में आधुनिक सुविधाओं वाले जिम की शुरुआत युवाओं के लिए अच्छी पहल है। इससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही व्यायाम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
नगर पंचायत लौरिया के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर फिटनेस सुविधाओं का विस्तार होना सकारात्मक कदम है। इससे युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि लड्डू सिंह ने कहा कि आज के समय में शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। जिम जैसी सुविधाएं युवाओं को फिट रहने के साथ अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
वहीं, जिम के व्यवस्थापक भूपाल ज्योति ने कहा कि डीबी आयरन क्लब जिम शुरू करने का उद्देश्य लौरिया और आसपास के युवाओं को व्यायाम के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिम के माध्यम से युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और नियमित कसरत के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, दिग्पाल ज्योति, विवेक कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



