HomeUncategorizedनरकटियागंज प्रखंड में भ्रष्टाचार, पेंशन में रिश्वतखोरी का आरोप, मुखिया संग ग्रामीणों...

नरकटियागंज प्रखंड में भ्रष्टाचार, पेंशन में रिश्वतखोरी का आरोप, मुखिया संग ग्रामीणों ने दिया धरना

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा|

नरकटियागंज। प्रखंड कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक शिथिलता व जनसमस्याओं के खिलाफ शुक्रवार को शिकारपुर पंचायत के मुखिया राहुल जयसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रखंड प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। धरनास्थल पर बीडीओ को बर्खास्त करो और वृद्ध व विधवा पेंशन में रिश्वतखोरी बंद करो जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है और शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।वही धरना पर बैठे मुखिया राहुल जयसवाल ने बीडीओ सूरज कुमार सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पेंशन व प्रमाण-पत्र बनवाने के कार्यों में खुलेआम अनियमितताएं बरती जा रही हैं। पूर्व में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।

प्रदर्शन के अंत में मुखिया व ग्रामीणों की एक प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा को मांग पत्र सौंपा, जिसपर एसडीओ ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर वार्ड सदस्य रंनजेश सहनी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शेख सबबार, मनोज राम  और सम्मानित ग्रामवासी बृज किशोर दुबे, पतही ठाकुर, अफरोज आलम, असलम, मुनीलाल पटेल, पप्पू ठाकुर, शेख एजाज,गीता देवी, रुक्मिणी देवी, संगीता देवी, जोहरा खातून, खैरुल खातून, रेशमा खातून, मीना देवी, समेत दर्जनाधिक  महिला और पुरुष शामिल थे।

इधर, बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने मुखिया द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि अगर मुखिया के पास भ्रष्टाचार के कोई साक्ष्य हैं, तो वे उसे वरीय पदाधिकारियों व एसडीओ के समक्ष प्रस्तुत करें। अन्यथा उनपर विधि सम्मत करवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular