spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपेड़ लगाना हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी : डीन

पेड़ लगाना हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी : डीन

-

-पौधरोपण से किया कार्यक्रम का शुभारंभ

-उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

फोटो : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्रा

माला सिन्हा 

पीपराकोठी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के डिन डा कुंदन किशोर ने किया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए महाविद्यालय के डीन डॉ. कुंदन किशोर ने कहा कि पर्यावरण हमारी जीवन रेखा है. जलवायु परिवर्तन के इस चुनौतीपूर्ण युग में पेड़ लगाना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है. युवा पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ भविष्य प्राप्त हो सके. डॉ. आरके झा, प्रोफेसर फॉरेस्ट्री ने अपने वक्तव्य में कहा, पेड़ न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि जैव विविधता को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अब समय आ गया है कि हम प्रकृति से प्रेरणा लेकर ठोस कदम उठाएं, कार्बन उत्सर्जन कम करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करें. आज सभी लोग अपने आस-पास पेड़ लगाकर, प्लास्टिक कम करके या जागरूकता फैलाकर इस अभियान में शामिल हो सकते हैं. समारोह में समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से 70 पौधे गुलमोहर, अमलतास एवं नीमआदि का सफलतापूर्वक रोपित किए. इस कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने रोपित पौधों की रक्षा करने और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार व्यवहार अपनाने की शपथ भी ली. कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास एक हरित और अधिक टिकाऊ दुनिया के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम का समग्र समन्वय डॉ. प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया. पौधारोपण अभियान कॉलेज की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts