देश वाणी | गुडडू पाण्डेय
पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप,ग्रामीणों में आक्रोश
संग्रामपुर। प्रखंड के पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के इमिलिया टोला में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के नीव निर्माण में ही गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों को आक्रोश वयाप्त है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है ।ग्रामीणों के द्वारा बीडीओ ,कार्यपालक अभियंता,स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन एलएईओ कार्य प्रमंडल – वन, मोतिहारी को आवेदन देकर हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराने कि मांग की गई है । बीडीओ अनुराग आदित्य ने बताया कि ग्राम पंचायत राज पूर्वी संग्रामपुर के नागरिकों द्वारा एक आवेदन सौंपा गया है । आवेदन में आरोप लगाया गया है उक्त पंचायत के पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में शुरु से ही कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है ।
RELATED ARTICLES



