spot_img
Saturday, April 18, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया : चाकू से राधेश्याम की हत्या के बाद, सड़क पर शव...

बेतिया : चाकू से राधेश्याम की हत्या के बाद, सड़क पर शव रखकर की आगजनी

-

Bettiah| राजन कुमार|

सड़क पर आगजनी और नारेबाजी से एक घंटे तक बाधित रहा यातायात, पुलिस ने कराया शांत।

नौतन/बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावां में शुक्रवार की रात 21 वर्षीय युवक राधेश्याम यादव की चाकू मारकर हत्या के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुँचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और जगदीशपुर-नौतन-मंगलपुर मुख्य हाईवे को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी करते हुए आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रजनी कांत प्रियदर्शी, नौतन और बैरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिक जाँच में महिला से छेड़खानी के विवाद में हत्या की बात सामने आयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। मृतक राधेश्याम अपने पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी सिंधु देवी और दो अविवाहित बहनों को छोड़ गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

Bettiah| After killing the corpse with a knife, a body shop is set up on the road.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts