spot_img
Saturday, May 30, 2026
HomeStateडॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर देशभर में  कई कार्यक्रम आयोजित

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर देशभर में  कई कार्यक्रम आयोजित

-

SHABD,RAIPUR, April 14,

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की एक सौ पैंतीसवीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इधर, छत्तीसगढ़ में भी डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में डॉक्टर अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं, मुख्यमंत्री बाबा साहेब की जयंती पर रायपुर में आयोजित समरता भोज में शामिल हुए। इसके अलावा श्री साय ने राजधानी के कलेक्टोरेट चौक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलितों और वंचितों के हित में कई कार्य किए हैं। उधर, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर के जेल चौक के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच, प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में आज ग्रामसभा का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के अनुसार  ग्रामसभा की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य है। इसे मोबाइल अनुप्रयोग पर अपलोड किया जाएगा।

Raipur | Many programs organized across the country on the 135th birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts