spot_img
Sunday, May 31, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पॉंच महिलाओं सहित...

रक्सौल में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पॉंच महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

-

Motihari | अनिल कुमार|

रक्सौल। स्थानीय पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। थानाध्यक्ष सह आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोइरिया टोला क्षेत्र में पुराने नगर परिषद कार्यालय के पीछे अनीता देवी (पति मनीष झा) के घर में कथित देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। पकड़े गए पुरुषों की पहचान मुजफ्फरपुर के कुढ़नी निवासी राजीव रंजन और मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां ज़ब्त की हैं। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि यह अवैध कारोबार काफी समय से यहाँ फल-फूल रहा था। इस कार्रवाई में एसआई रवि कुमार, अनीता सिन्हा और अंशुली आर्य सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Motihari | Large-scale sex racket busted in Raxaul, seven people including five women arrested.

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts