spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारबेतियावीटीआर में जंगल सफारी के दौरान दिखा तेंदुआ, पर्यटकों में छायी खुशी...

वीटीआर में जंगल सफारी के दौरान दिखा तेंदुआ, पर्यटकों में छायी खुशी की लहर

-

Bettiah | रविश मिश्रा|

मुजफ्फरपुर के पर्यटकों ने मोबाइल कैमरे में कैद की वन्य जीव की दुर्लभ तस्वीर।

रेंजर ने वन्य जीवों की बढ़ती सक्रियता को जैव विविधता के लिए बताया सुखद।


बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वाल्मीकिनगर क्षेत्र में जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। सफारी के दौरान पर्यटकों को झाड़ियों के बीच अचानक एक तेंदुआ (लेपर्ड) दिखायी दिया, जिसे देख सभी रोमांचित हो उठे। काफी देर तक तेंदुआ पर्यटकों की नजरों के सामने रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।


मुजफ्फरपुर से आए पर्यटक साकिब खान ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सफारी का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ सामने आ गया। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल फोन में इस यादगार दृश्य को कैद कर लिया। पर्यटकों का कहना था कि इतने करीब से जंगली जानवर को देखना उनके लिए किसी रोमांचक सपने जैसा था। वाल्मीकिनगर के रेंजर सत्यम कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटकों को तेंदुए का दिखना इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच अक्सर वन्य जीवों के दीदार होते हैं, जो उनके अनुभव को खास बनाते हैं। पर्यटकों ने वीटीआर की हरियाली और सुंदरता की जमकर सराहना की। इस घटना के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन के प्रति लोगों का आकर्षण और बढ़ने की उम्मीद है।

Bettiah | Valmikinagar Leopard spotted during jungle safari in VTR, tourists rejoice.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts