HomeBIHARबेतियाअररिया से लापता महिला और चार वर्षीय बच्चे को कटैया गांव से...

अररिया से लापता महिला और चार वर्षीय बच्चे को कटैया गांव से किया गया बरामद

अपहरण के मामले में पतासी थाने में दर्ज था केस, अनुज कुमार के घर से मिली मां-बेटे की जोड़ी 

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। अररिया जिले के पतासी थाना क्षेत्र से लापता एक महिला और उसके चार वर्षीय बच्चे को शुक्रवार को लौरिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव से सकुशल बरामद किया गया। दोनों की बरामदगी कटैया गांव निवासी जय सिंह के पुत्र अनुज कुमार के घर से हुई।

इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि महिला के परिजनों ने पतासी थाना में कांड संख्या 443/26 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस महिला और बच्चे की तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर कटैया गांव में छापेमारी की गई, जहां अनुज कुमार के घर से महिला और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं, जिस घर से दोनों की बरामदगी हुई, उसके मालिक के पुत्र अनुज कुमार को भी पतासी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला और बच्चे को बरामद कर संबंधित थाना को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पतासी थाना की पुलिस करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular