रक्सौल।अनिल कुमार। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की गॉव खिरलिचिया के मो० सलमान मो० नाजिर सा०-खिडलीचिंया थाना रक्सौल जिला पूर्वी चम्पारण अपने कौडिहार चौक पर स्थित एम०डी० सलमान स्टील फर्नीचर दुकान में दुकान कि आड़ में साइवर फ्रॉड का काम करते है। प्राप्त सूचना के आलोक में एक टीम गठन किया गया। उक्त टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, एसआई राकेश कुमार, विकास कुमार पासवान, जितेन्द्र कुमार आदि ने गठित टीम के द्वारा कौडिहार चौक पर स्थित एम०डी० सलमान स्टील फर्नीचर दुकान पर विधिवत छापामारी किया। छापामारी के कम में एक एच०पी० कम्पनी का लैपटॉप एंव दो एण्ड्राइड फोन एवं एक यु०को० बैंक का एटियम कार्ड बरामद किया गया जिससें 1 मो० सलमान उम्र 19 वर्ष पे०- मो० नाजिर सा०-खिलिचिंया थाना रक्सौल जिला पूर्वी चम्पारण 2. सरफराज पे०-मो० मुबारक मिया सा०-जौकटिया थाना मंझौलिया जिला पश्चिमी चम्पारण के द्वारा साइवर फ्रॉड का काम किया जाता था। जिसे जप्ती सूची बनाकर जप्त किया। एवं उक्त दोनों व्यक्ति को विधिवत गिरफतार किया गया। इस संबंध रक्सौल थाना कांड सं0- 502/26 दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई किया जा रहा है। इस दौरान एक एच०पी० कम्पनी का लैपटॉप, दो एण्ड्राइड फोन,
एक यु०को० बैंक का एटीयम कार्ड, एक पेन ड्राइव आदि बरामद किया गया।
फोटो -दुकान के आड़ में साइबर ठगी का मामला



