spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारबेतियाज्ञान भारतम् सर्वेक्षण में चमका चंपारण का गौरव, राजकुमार शुक्ल की डायरी...

ज्ञान भारतम् सर्वेक्षण में चमका चंपारण का गौरव, राजकुमार शुक्ल की डायरी का हुआ दस्तावेजीकरण

-

Bettiah| हृदयनंद|

डीडीसी की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन के लिए जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

आम लोगों से अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को साझा करने की प्रशासन ने की अपील।


बेतिया। भारत सरकार के ‘ज्ञान भारतम् सर्वेक्षण’ अभियान के तहत चंपारण की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में बड़ी पहल की गयी है। चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल के सतवरिया स्थित पैतृक आवास पर उनकी हस्तलिखित ऐतिहासिक डायरी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने स्वयं डायरी का सूक्ष्म अवलोकन किया, जो महात्मा गांधी और पंडित शुक्ल के गहरे संबंधों व स्वतंत्रता संग्राम के अनछुए पहलुओं को उजागर करती है। पंडित शुक्ल के पौत्र ने भी इस कदम को ऐतिहासिक धरोहर सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया।


इसी कड़ी में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन पर बल दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के पास सुरक्षित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक महत्व के दस्तावेजों को खोजकर उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित करना है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके पास पूर्वजों द्वारा लिखित कोई भी महत्वपूर्ण पांडुलिपि हो, तो उसे ‘ज्ञान भारतम्’ पोर्टल या ऐप के माध्यम से साझा करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मूल दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे, केवल उनका डिजिटाइजेशन होगा। बैठक में डॉ. दिवाकर राय, नसीम अहमद और डॉ. विभाकर दुबे सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bettiah | Champaran’s pride shines in Gyan Bharatam survey, Rajkumar Shukla’s diary documented.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts