Homeबिहारमोतिहारीवीरगंज में भारतीय वाहनों के खिलाफ नेपाल पुलिस का विशेष अभियान, 11...

वीरगंज में भारतीय वाहनों के खिलाफ नेपाल पुलिस का विशेष अभियान, 11 गाड़ियाँ ज़ब्त

-

Motihari | अनिल कुमार|

बिना वैध कागजात और भन्सार की अवधि समाप्त होने वाले 11 वाहनों पर की गयी कार्रवाई।

सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिये पुलिस ने बढ़ायी सख्ती।

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे वीरगंज में नेपाल ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 भारतीय वाहनों को कार्रवाई की जद में लिया गया। पुलिस की इस सक्रियता से भारतीय वाहन चालकों के बीच भय की स्थिति बनी रही।


नेपाल पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य रूप से उन वाहनों पर की गयी है जो बिना वैध कागजात, बिना अनुमति पत्र (भन्सार) या निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद भी नेपाली क्षेत्रों में परिचालन कर रहे थे। ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह जाँच अभियान चलाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। बीरगंज ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सीमा पार करते समय नेपाल के यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने साथ रखें।

Motihari | Raxaul | Nepal Police launches special operation against Indian vehicles in Birgunj, seizes 11 vehicles

Related articles

Bihar

Latest posts