Homeबिहारबेतियाबैरिया में मारपीट के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार...

बैरिया में मारपीट के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार व एक नाबालिग नीरुद्ध

-

Bettiah । हृदयानंद।
बेतिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मच्छरगावां बैरा टोला में आपसी विवाद और मारपीट के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान राधेश्याम यादव (पिता छबीला यादव) के रूप में हुई है।

घटना शनिवार की रात करीब 10:30 बजे की बतायी जाती है। सूचना मिलते ही बैरिया थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जख्मी युवक को इलाज हेतु जीएमसीएच बेतिया पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। प्रारंभिक जाँच में घटना का कारण महिला के साथ छेड़खानी को लेकर उपजा विवाद और मारपीट प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर ली है। छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है। पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Bettiah | A young was stabbed to death during a fight in Bairia, two arrested and a minor detained

Related articles

Bihar

Latest posts