spot_img
Friday, June 5, 2026
Homeबिहारबेतियानरकटियागंज के आधा दर्जन होटलों में पुलिस की छापेमारी, संचालकों को दी...

नरकटियागंज के आधा दर्जन होटलों में पुलिस की छापेमारी, संचालकों को दी गयी कड़ी चेतावनी

-

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा|

मेहमानों के पहचान पत्र और होटल रजिस्टर की हुई गहन जाँच, सामानों की ली गयी तलाशी।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा मानकों को खंगाला।

नरकटियागंज। नगर में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की रात शिकारपुर पुलिस ने शहर के आधा दर्जन से अधिक नामचीन होटलों में सघन जाँच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके और होटल संचालकों में बेचैनी देखी गयी।

शिकारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के द बोधि ट्री, चाणक्य, श्री राम, महादेव, राजमहल और गेस्ट हाउस सहित कई आवासीय होटलों में एक साथ अभियान चलाया।
जाँच के दौरान पुलिस ने कमरों की बारीकी से तलाशी ली और ठहरे हुए मेहमानों के पहचान पत्रों का भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने होटल संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में बिना वैध पहचान पत्र के किसी को कमरा न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिये इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Bettiah | Police raid half a dozen hotels in Narkatiaganj, operators issued stern warnings.

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts