spot_img
Saturday, June 13, 2026
Homeबिहारबेतियामझौलिया : नीलगाय के झुंड को बचाने के चक्कर में गड्ढे में...

मझौलिया : नीलगाय के झुंड को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटा ट्रक, चालक सुरक्षित

-

Bettiah |अनिल कुमार शर्मा|

मझौलिया | थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नीलगायों के झुंड को बचाने के प्रयास में एक छह पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना धनौती नदी तट स्थित अहवर छठ घाट के समीप की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या BR 06 GH 2033 नानोसती से जगदीशपुर होते हुए हाजीपुर जा रहा था। इसी दौरान अहवर छठ घाट के पास अचानक नीलगायों का झुंड सड़क पार करने लगा। उन्हें बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक योगापट्टी निवासी प्रदुमन कुमार यादव को मामूली चोटें आयीं। उन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। घटना के समय सड़क पर अन्य लोगों की अनुपस्थिति से बड़ी जनहानि होने से बच गयी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल चालक की सहायता की। ट्रक पर नयी साइकिलें लदी हुई थीं। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि ट्रक मालिक रौशन मिश्रा को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

Bettiah | Majhauliya Truck overturned in ditch while trying to save a herd of Nilgai, driver safe 

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts