spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारपटना"दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन" : 5 हजार युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षित कर...

“दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन” : 5 हजार युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ेगा

-

पचना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने अपनी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक बैठक आयोजित कर संकल्प लिया कि अगले पांच वर्षों में बिहार के 5 हजार युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन की निदेशक सह संपादक दिव्य रश्मि राकेश दत्त मिश्रा ने दी।

बिहार के व्यंजन होंगे विश्व स्तर पर प्रसिद्ध
डॉ. मिश्रा ने बताया कि बिहार के पारंपरिक व्यंजनों को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए प्रत्येक वर्ष 1,000 युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रक्रिया लगातार पांच वर्षों तक जारी रहेगी। इसके माध्यम से 5,000 युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।

बैठक में प्रस्तावित अन्य योजनाएं

  • गंगा घाटों पर योग शिविर: फाउंडेशन के निदेशक प्रेम सागर पांडेय ने गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर योग शिविर और अन्य आयोजन करने का प्रस्ताव रखा।
  • आवासीय प्रशिक्षण: निदेशक सुबोध कुमार ने बच्चों के लिए आवासीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • महिलाओं का सशक्तीकरण: निदेशक डॉ. ऋचा दुबे ने महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनके द्वारा तैयार उत्पादों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की योजना का समर्थन किया।

योजनाओं को शीघ्र अमल में लाने का आश्वासन
डॉ. राकेश दत्त मिश्रा ने कहा कि बैठक में प्रस्तावित सभी योजनाओं को अगले छह महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।

अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर ठंड के बावजूद सभी लोगों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts