spot_img
Sunday, June 21, 2026
HomeBreakingरक्सौल - हरपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर को...

रक्सौल – हरपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर को दबोचा, केटीएम बाइक भी जब्त

-

Motihari Latest news|Indo-Nepal Border| Raxaul| अनिल कुमार|

हरपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक केटीएम मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त नेपाल के कलैया निवासी संदीप महतो चौहान के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई प्राप्त सूचना के आधार पर की गयी, जिसमें बताया गया था कि हरपुर के रास्ते भारी मात्रा में नशीली दवाएं नेपाल भेजी जाने वाली हैं।

ऐसे हुई कार्रवाई

हरपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया-

“सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और नेपाल की ओर जाने वाले रास्तों पर सघन जांच शुरू कर दी गयी। इसी जांच के दौरान नायक टोला बड़ी पुलिया के पास एक केटीएम बाइक सवार युवक को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 4500 पीस प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद हुई।”

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नेपाल के कलैया थाना क्षेत्र के फेटा गांव निवासी जवाहिर लाल महतो के पुत्र संदीप कुमार चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नशा विरोधी अभियान जारी

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक 200 से अधिक तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सीमावर्ती इलाके में किसी भी प्रकार की नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशा विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Raxaul -Harpur Police Arrests Nepali Drug Smuggler, Seizes KTM Bike

Harpur police have made a significant arrest, apprehending a drug smuggler with a large quantity of banned narcotic drugs. A KTM motorcycle was also seized at the scene. The operation was carried out based on confidential information indicating that a large consignment of drugs was to be smuggled into Nepal via Harpur.

How the Operation Unfolded

Harpur Station House Officer (SHO) Rahul Kumar stated that upon receiving the tip-off, a police team was formed, and intensive checks began on routes leading towards Nepal. During these checks, a youth on a KTM bike was stopped near the Nayak Tola Badi Puliya. A search revealed 4500 pieces of banned narcotic drugs in his possession.

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts