spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreakingआचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, प्रो. रणवीर नंदन बिहार राज्य...

आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, प्रो. रणवीर नंदन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नये अध्यक्ष

-

पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को पटना के फुलवारीशरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान में दिवंगत समाजसेवी आचार्य किशोर कुणाल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

आचार्य कुणाल किशोर की 75 वीं जयंति पर यह कार्यक्रम आयोजित था। उसी समय गुजरात में हुई विमान दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रणवीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में शामिल हुए कई बड़े नेता

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, महावीर मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारी, डॉक्टर, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। सभी ने आचार्य किशोर कुणाल के समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल गरीबों के लिए मसीहा थे। उनके प्रयास से गरीब कैंसर मरीजों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो रही है।

बिहार सरकार का भी महावीर कैंसर संस्थान को लगातार सहयोग मिलता रहा है।

Life-size Statue of Acharya Kishor Kunal Unveiled in Phulwarisharif

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल एक देवदूत के रूप में दिन-रात गरीबों और धर्म के लिए कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर ट्रस्टी सायन कुणाल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय किशोर कुणाल का सपना गरीबों को सम्मानजनक इलाज दिलाना था। उन्होंने महावीर मंदिर, अयोध्या के राम मंदिर, चंपारण का विराट रामायण मंदिर, राम रसोई, सीता रसोई जैसे कई धार्मिक और सेवा कार्यों की जानकारी दी।  


प्रोफेसर रणवीर नंदन बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के नए अध्यक्ष
विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर की घोषणा

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रणवीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके अलावा इसके 10 सदस्यों को भी नामित किया गया। इसमें एक नाम सायण कुणाल का भी है। सायण कुणाल, किशोर कुणाल के बेटे हैं, जो लंबे समय तक धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रहे।

धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों की देखरेख करेंगे

अब प्रो. रणवीर नंदन राज्य की धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधन और संचालन से जुड़ी नीतियों की देखरेख करेंगे। उन्हें इस क्षेत्र का अच्छा अनुभव भी है और इससे धार्मिक न्यास पर्षद को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Patna |Life-size Statue of Acharya Kishor Kunal Unveiled in Phulwarisharif, Prof. Ranveer Nandan Appointed New Chairman of Bihar State Religious Trust Board

Related articles

Video thumbnail
19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts