spot_img
Tuesday, July 14, 2026
HomeBreaking"जातीय कोड न देकर कलवार समाज को बनिया वर्ग में जोड़ना त्रुटिपूर्ण,"...

“जातीय कोड न देकर कलवार समाज को बनिया वर्ग में जोड़ना त्रुटिपूर्ण,” अति पिछड़ा वर्ग मे शामिल करने की मॉंग

-

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 25 मई ::

बिहार में कलवार समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मॉंग करते हुए कहा है कि कलवार समाज को बनिया वर्ग में जोड़ना त्रुटिपूर्ण है।

इस मॉंग को लेकर कलवार समाज ने पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय राज्य स्तरीय महाधरना आयोजित किया। महाधरना का अध्यक्षता संगठन के संरक्षक डॉ पीके चौधरी ने किया।

बंगाल सरकार की तर्ज पर सूचीबद्ध करने की मॉंग-

धरना को संबोधित करते हुए डॉ पीके चौधरी ने कहा कि जिस तरह बंगाल सरकार ने कलवार समाज को अति पिछड़ा वर्ग में सूचीबद्ध किया है, उसी तरह बिहार सरकार भी अति पिछड़ा वर्ग में सूचीबद्ध करते हुए जाति जनगणना में अलग से कोड निर्धारित करें।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हम लोग सरकार से आग्रह करते हैं की 3 महीने के भीतर आयोग द्वारा सर्वे करा कर इस समाज के सर्वांगिक विकास के लिए अति पिछड़ा वर्ग में सूचीबद्ध करें।

डॉ पी के चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सभी जातियों की गणना कर अलग-अलग कोड देकर अलग जाति के रूप में उसकी पहचान दे दी गई है जबकि कलवार समाज की गणना जाति के रूप में नहीं कर बनिया श्रेणी के अंतर्गत कर दिया गया है जो की त्रुटिपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कलवार समाज की भावना अपनी जातिगत पहचान के साथ जुड़ी हुई है जिससे समाज का सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास हो।

सरकार का उद्देश्य है सभी वर्गों के उत्थान, विकास हेतु योजना बनाने का है। यदि सरकार इन सभी मांगों को पूरा नहीं करती है तो कलबार समाज इसके लिए पूरे बिहार में चरणबद्ध रूप से आंदोलन करेगा।

आज के महाधरना का संचालन राकेश कुमार, सौरभ भगत और सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम मैं कार्यक्रम के अध्यक्ष पीके चौधरी, जायसवाल क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन अधिवक्ता, जायसवाल क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, संयोजक सीमा गुप्ता, अर्जुन चौधरी, कलवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भगत मंचाधीन थे।

महाधरना में अपने विचार रखने वालों में संजय जयसवाल, अशोक चौधरी, राजा बाबू, अशोक राज, राधेश्याम प्रसाद, धनंजय सचदेवा, रतन चौधरी, मुन्ना जायसवाल, राज गौरव टाइगर, सदाशिव जायसवाल, रामनाथ जायसवाल, अशोक प्रसाद, आलोक प्रसाद, संजीव कुमार ,सुभाष कुमार , निराला, जय कृष्ण भगत, विशाल कुमार गप्पू, राकेश आर्य एवं अन्य लोग शामिल थे।

Patna | “It is a mistake to classify the Kalwar community under the Baniya category without assigning a separate caste code,” Demand to include them in the Extremely Backward Class

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts