spot_img
Friday, June 19, 2026
Homeबिहारबेतियारामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या

रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या

-

अपराधियों ने फुलकौल में वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा।

बगहा। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण हैं कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने संजीव कुमार मिश्र उर्फ पुट्टू मिश्र को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। संजीव कुमार मिश्रा को सिर में गोली मारकर हथियार लहराते हुए तीनों अपराधी फरार हो गये। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल संजीव को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजा गया है।

संजीव की हत्या किसने और क्यों की इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। घटना के तमाम बिन्दुओं का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है, रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts