spot_img
Saturday, June 20, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया : ध्रुपद घराने की दुर्लभ पांडुलिपियां अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, 'ज्ञान...

बेतिया : ध्रुपद घराने की दुर्लभ पांडुलिपियां अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, ‘ज्ञान भारतम’ ऐप पर हुई अपलोड

-

Bettiah| हृदयानंद|

बेतिया राज की संगीत विरासत अब वैश्विक पटल पर, दुर्लभ ध्रुपद पांडुलिपियां हुई डिजिटल।

पंडित इन्द्र किशोर मिश्रा के पास सुरक्षित दस्तावेजों को ‘ज्ञान भारतम’ ऐप पर किया गया अपलोड।

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले की ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली हैं। बेतिया राज घराने से जुड़ी ध्रुपद संगीत की अत्यंत दुर्लभ और अनमोल पांडुलिपियों को अब डिजिटल रूप में ‘ज्ञान भारतम’ ऐप पर उपलब्ध करा दिया गया हैं।

सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक पंडित इन्द्र किशोर मिश्रा के निजी संरक्षण में सुरक्षित इन पांडुलिपियों में बेतिया महाराज द्वारा रचित विभिन्न रागों के ध्रुपद गीत शामिल हैं।

केंद्र सरकार के ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित किया गया हैं, जिससे अब दुनियाभर के संगीत प्रेमी और शोधकर्ता इस अनमोल विरासत तक आसानी से पहुंच सकेंगे। ध्रुपद, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत की सबसे प्राचीन और गंभीर विधा मानी जाती हैं, उसके मूल दस्तावेजों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आना जिले के लिए गौरव की बात हैं।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्राचीन ज्ञान परंपरा को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करना हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की हैं कि वे ऐप के माध्यम से इस धरोहर का अवलोकन करें। साथ ही, यदि किसी के पास 70 वर्ष से पुरानी कोई अन्य पांडुलिपि हो, तो उसे पोर्टल पर अपलोड करें या प्रशासन को सूचित करें ताकि उसे भी संरक्षित किया जा सके।

Bettiah | Rare manuscripts of sangeet Dhrupad Gharana now on digital platform, uploaded on ‘Gyan Bharatam’ app.

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts