spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारबेतियाकम जमीन में ज्यादा मुनाफा : छोटे किसानों की तकदीर बदल रही...

कम जमीन में ज्यादा मुनाफा : छोटे किसानों की तकदीर बदल रही ‘मल्टीलेयर’ खेती

-

Bettiah । अनिल कुमार शर्मा।

मझौलिया। छोटे और सीमांत किसानों के लिए कम जमीन में अधिक आय का सपना अब ‘मल्टीलेयर सब्जी खेती’ तकनीक से हकीकत में बदल रहा हैं। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), माधोपुर के वैज्ञानिकों ने किसानों को इस आधुनिक पद्धति को अपनाने की सलाह दी हैं, जिससे एक ही खेत से एक साथ कई फसलें उगाकर आमदनी को कई गुना बढ़ाया जा सकता हैं।

शनिवार को केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि इस तकनीक में फसलों का चयन उनकी ऊंचाई के आधार पर किया जाता हैं। इसमें सबसे नीचे यानी भूमिगत स्तर पर अदरक, हल्दी या गाजर जैसी फसलें लगायी जाती हैं। जमीन की ऊपरी सतह पर लौकी, कद्दू या खीरा और मध्यम ऊंचाई पर टमाटर, बैंगन व मिर्च उगाए जाते हैं। वहीं, सबसे ऊपर मचान की सहायता से करेला, सेम और नेनुआ जैसी बेल वाली फसलें चढ़ायी जाती हैं।

डॉ. सिंह के अनुसार, जहां एक बीघा में केवल टमाटर की खेती से करीब 50 हजार रुपये की आय होती हैं, वहीं मल्टीलेयर पद्धति से यह बढ़कर 1.5 से 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती हैं। इस तकनीक में एक ही खाद, पानी और श्रम में कई फसलें तैयार होती हैं, जिससे लागत में भारी कमी आती हैं। एक फसल के खराब होने पर दूसरी फसल से नुकसान की भरपाई हो जाती हैं और किसानों को साल भर रोजगार मिलता रहता हैं। केवीके परिसर में इसकी प्रदर्शन इकाई स्थापित की गयी हैं, जहां किसान इस आधुनिक ढांचे और सिंचाई के तरीकों को देखकर प्रशिक्षण ले सकते हैं।

Bettiah | Madhopur KVK More profits from less land: ‘Multilayer’ farming is changing the fortunes of small farmers.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts