spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारबेतियाबगहा : आंधी-पानी का कहर, 132 केवी के कई टावर गिरे, गंडक...

बगहा : आंधी-पानी का कहर, 132 केवी के कई टावर गिरे, गंडक पार के चार प्रखंड अंधेरे में डूबे

-

Bettiah| मनोज यादव |

तेज आंधी से ठकराहा दियारा में 132 केवी के आधा दर्जन टावर धराशायी, 24 घंटे से बिजली गुल।

ठकराहा, भितहा, मधुबनी और पिपरासी प्रखंडों में जनजीवन ठप, तीन लाख लोग प्रभावित।

मधुबनी। बगहा अनुमंडल के गंडक पार स्थित चारों प्रखंडों में बुधवार की शाम आयी तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी हैं। शाम करीब छह बजे आए भीषण तूफान ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। ठकराहा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में 132 केवी हाईटेंशन लाइन के आधा दर्जन टावर एक के बाद एक गिर गए, जिससे ठकराहा, भितहा, मधुबनी और पिपरासी प्रखंडों की लगभग तीन लाख की आबादी अंधेरे में डूब गयी हैं।

बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन बेहाल हो गया हैं। नल-जल योजना और निजी मोटर बंद होने से पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ, स्वास्थ्य सेवाएँ और बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मोबाइल टावरों का बैकअप खत्म होने से संचार व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी हैं। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि टावर गिरने से क्षति काफी गंभीर हैं। फिलहाल गोपालगंज के कुचायकोट पावर ग्रिड से वैकल्पिक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा हैं। मरम्मत कार्य में समय लगने की संभावना को देखते हुए लोगों में भारी चिंता व्याप्त हैं।

Bettiah | Bagaha| Storm and rain wreak havoc, several 132 KV towers collapse, four blocks across the Gandak River plunge into darkness.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts