spot_img
Tuesday, March 31, 2026
Homeबिहारमोतिहारीगैस सिलेंडर की बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, फर्जी...

गैस सिलेंडर की बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, फर्जी कॉल और एपीके फाइल से रहें सावधान

-

Motihari | अमृता वर्मा|

अनजान लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल का नियंत्रण खोने और डाटा चोरी का डर।

साइबर पुलिस ने बैंकिंग जानकारी साझा न करने और केवल अधिकृत केंद्रों से ही बुकिंग की अपील की।

मोतिहारी। जिले में गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग और बुकिंग की आपाधापी के बीच साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय हो गया है। ठग अब उपभोक्ताओं को फोन कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बता रहे हैं। हालांकि, वर्तमान में गैस सिलेंडर के नाम पर ठगी का कोई आधिकारिक मामला साइबर थाने में दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन कई जागरूक नागरिकों ने पुलिस को फर्जी कॉल आने की जानकारी दी है।
ठगों द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की अविलंब होम डिलीवरी या विशेष छूट का प्रलोभन दिया जा रहा है। साइबर अपराधियों का नया तरीका किसी संदिग्ध नंबर से लिंक या ‘एपीके’ (APK) फाइल भेजना है। साइबर थाना के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड करता है, तो उसके मोबाइल का पूरा नियंत्रण ठगों के हाथ में जा सकता है। इससे बैंकिंग विवरण, ओटीपी और अन्य निजी डाटा चोरी होने का गंभीर खतरा बना रहता है।
पुलिस ने अपील की है कि गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी सेवा के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंसी के नंबर पर ही संपर्क करें। लोगों का मानना है कि इस सतर्कता और प्रशासनिक जागरूकता से साइबर ठगी के मामलों में निश्चित रूप से कमी आएगी। सावधानी ही इस डिजिटल युग में ठगी से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 1930 नंबर पर दें।

Motihari | Cyber fraud in the name of gas cylinder booking, beware of fake calls and APK files.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts