spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया में गैस कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 24 सिलेंडर ज़ब्त और...

बेतिया में गैस कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 24 सिलेंडर ज़ब्त और चार पर प्राथमिकी के आदेश

-

Bettiah| मीना तिवारी।
बेतिया। शहर के हरिवाटिका चौक के समीप सोमवार को गैस कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर एडीएम सह डीएसओ के नेतृत्व में की गयी इस छापेमारी के दौरान कुल 24 गैस सिलेंडर ज़ब्त किये गये हैं। इस कार्रवाई से अवैध रूप से गैस का भंडारण और कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
डीएसओ ने बताया कि सिद्धार्थ जनरल स्टोर, सोनाली ब्यूटी पार्लर और दो निजी घरों में छापेमारी की गयी। इस दौरान 21 घरेलू (एलपीजी) और 3 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद हुए हैं। इनमें इंडेन, एचपी और भारत गैस कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। इस मामले में जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर संचालक और गृहस्वामी रुदल यादव व धनिलाल यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में सिलेंडरों का मिलना एक गंभीर मामला है। उन्होंने आशंका जताई कि इस खेल में गैस एजेंसियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन अब इस बिंदु पर भी जांच कर रहा है कि इतनी संख्या में सिलेंडर इन ठिकानों तक कैसे पहुंचे। यदि किसी गैस एजेंसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण छापेमारी अभियान में एसडीपीओ विवेक दीप, बीडीओ और एमओ स्वाति उपाध्याय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

Bettiah | Major action against gas black marketing, 24 cylinders seized and FIR ordered against four.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts