spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारी23 आपराधिक मामलों में फरार शातिर बदमाश पर 20 हजार का इनाम...

23 आपराधिक मामलों में फरार शातिर बदमाश पर 20 हजार का इनाम घोषित

-

Motihari | अमृता वर्मा|

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सूचना देने के लिए अपना निजी संपर्क नंबर जारी कर सहयोग की अपील की।

चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।


मोतिहारी। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 23 संगीन आपराधिक मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश अहमद खान उर्फ पप्पू पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी इस अपराधी पर नगर, छतौनी, केसरिया, भोपतपुर और पिपराकोठी (बिजधरी) सहित जिले के कई थानों में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, पुलिस पर हमला, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और गिरफ्तारी का विरोध करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चकिया पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों की सूचना देने के लिए अपना संपर्क नंबर भी जारी किया है और स्पष्ट किया है कि शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों या सूचना देने वाले को इनाम की राशि प्रदान की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा इस अपराधी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य वांछित अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Motihari | A reward of 20,000 has been announced on a notorious criminal absconding in 23 criminal cases.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts