HomeBIHARकलियुग के भगवान हैं बाबा खाटू श्याम, दरबार में उमड़ता है आस्था...

कलियुग के भगवान हैं बाबा खाटू श्याम, दरबार में उमड़ता है आस्था का सैलाब, देश के कोने कोने से आते है श्रद्धालू भक्त

देशभर से पहुंचते हैं श्रद्धालु, खाटू नगरी में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों की दिखी आस्था, बिना आडंबर के भक्ति में लीन दिखे भक्त
राजस्थान के जयपुर स्थित खाटू श्याम बाबा के दरबार से वरीय पत्रकार अजय कुमार की आँखों देखी 
देशवाणी।संवाददाता 
जयपुर।
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा खाटू श्याम की नगरी में सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। बाबा खाटू श्याम को कलियुग का भगवान और हारे का सहारा माना जाता है। उनके दरबार में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। खाटू धाम में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।
मोतिहारी के वरीय पत्रकार अजय कुमार की टीम ने राजस्थान के सीकर स्थित बाबा खाटू श्याम के दरबार में पहुंचकर वहां की धार्मिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की आस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।
खाटू धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच बाबा के प्रति अटूट विश्वास देखने को मिलता है। भक्तों का कहना है कि बाबा खाटू श्याम हारे का सहारा हैं। जीवन में परेशानी आने पर श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचकर उनसे सुख-शांति और संकट से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।
खाटू धाम के प्राचीन श्याम कुंड को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष धार्मिक आस्था है। मान्यता है कि श्याम कुंड में स्नान करने से कई असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। हालांकि यह श्रद्धालुओं की धार्मिक मान्यता है, इसका कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।
खाटू नगरी की खासियत यह भी रही कि यहां श्रद्धालु बिना किसी दिखावे और आडंबर के भक्ति में लीन दिखाई दिए। कोई बाबा का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहा था तो कोई शांत भाव से दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। पूरे वातावरण में बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा और विश्वास की झलक दिखाई दी। पहाड़पुर के सिसवा चौबे टोला के मुना चौबे व उनकी पत्नी रीना कुमारी, तुरकौलिया थाना के महनावा के राजेश कुशवाहा व मांझार के विनय कुमार सिंह ने बाबा के दरबार मे माथा टेकने के बाद कहा कि बाबा के यहाँ सच्चे मन से जो भी भक्त हाजिरी लगाता है, उसकी मुरादें पूरी होती है।
श्रद्धालुओं के लिए खाटू धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का केंद्र है। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular