HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पांच वार से...

मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पांच वार से हालत गंभीर

Motihari| ब्रजेश|

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ले में बीटेक के छात्र साहिल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में साहिल के चेहरे, गर्दन और सीने पर पांच जगह चाकू लगा है। गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है।

घायल साहिल के अनुसार, वह मुरादाबाद से घर लौट रहा था। इसी दौरान मुहल्ले के संतोष सिंह के बेटे सागर कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद साहिल ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित सागर कुमार की बाइक जब्त कर थाने पहुंचा दी है। आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे रुपये के लेन-देन और आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है।मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular