HomeUncategorizedभव्य इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक सौहार्द और भाइचारे की दिखी...

भव्य इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक सौहार्द और भाइचारे की दिखी अनुपम मिसाल

Motihari| विवेक शर्मा|

अरेराज प्रखंड क्षेत्र के खजुरिया गांव में आयोजित इफ्तार पार्टी में सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मुखिया ज्योति कुमारी के नेतृत्व में भव्य इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें करीब हजारों रोजेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।इफ्तार से पहले पूरे माहौल में भाइचारे और आपसी प्रेम की भावना साफ नजर आयी।रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जिससे एकता और सद्भाव का संदेश गया।आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

इफ्तार के मौके पर मुखिया प्रतिनिधि झुना सिंह एवं समाजसेवी राहुल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इफ्तार का समय दुआओं की कुबूलियत का होता है।उन्होंने सभी रोजेदारों से देश की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ करने की अपील की।कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता की मिसाल बताया।

Motihari | Areraj| The grand Iftar party witnessed a huge turnout, a unique example of social harmony and brotherhood.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular