Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन

मोतिहारी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन

-

SHABD,मोतिहारी, March 17, 

मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 125 प्रतिभागियों के साथ रसायन विज्ञान पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ।

17  मार्च, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण, बिहार) :

 पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने 17 से 19 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति संजय श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. देव दत्त चतुर्वेदी और मुंगेर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य रसायन विज्ञान के उभरते क्षेत्रों में नवीनतम अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों, केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CDRI), राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), CSIR और कृषि एवं पौध प्रबंधन नवाचार केंद्र जैसे प्रमुख संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ-साथ अमेरिका, पोलैंड, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, तंज़ानिया और फिजी सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में करीब 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों को मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शोध कार्य साझा करने का अवसर दिया गया, जबकि उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कुलपति संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य रसायन विज्ञान में नवीनतम शोध, AI, ML और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर चर्चा करना है। वहीं प्रो. रंजीत कुमार ने विज्ञान के तेजी से विकास और अन्य संस्थानों के साथ सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और AI शिक्षण में सहायक हैं, लेकिन प्रायोगिक अनुभव का कोई विकल्प नहीं है।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट 

– प्रो. संजय श्रीवास्तव, कुलपति महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय 

बाइट 

– प्रो. रंजीत कुमार,कुलपति मुंगेर केन्द्रीय विश्वविद्यालय

Caption :

मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 125 प्रतिभागियों के साथ रसायन विज्ञान पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ।

Motihari | Three-day International Chemistry Conference in MGCU SHABD,मोतिहारी, March 17, 

Related articles

Bihar

Latest posts