spot_img
Friday, June 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपूर्वी चंपारण में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, एसटीएफ जवान शहीद

पूर्वी चंपारण में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, एसटीएफ जवान शहीद

-

Pbshabd, Motihari,17march

पूर्वी चंपारण में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो अपराधी मारे गए हैं, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

17 मार्च, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण, बिहार):


पूर्वी चंपारण जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो अपराधी मारे गए हैं, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

यह घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र के शिवहरवा गांव के समीप की बताई जा रही है। मारे गए अपराधियों की पहचान प्रियांशु दुबे और कुंदन ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं इस मुठभेड़ में एसटीएफ के सिपाही श्रीराम कुमार शहीद हो गए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व अपराधी कुंदन ठाकुर और चकिया पुलिस के बीच फोन पर धमकी का मामला सामने आया था। कुंदन ठाकुर ने पुलिस को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुंदन ठाकुर अपने साथियों के साथ शिवहरवा गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान कुंदन ठाकुर और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

बाइट : हरिकिशोर राय, डीआईजी

Caption :
पूर्वी चंपारण में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो अपराधी मारे गए हैं, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

Motihari | Police-criminal encounter at Chakia in East Champaran; two criminals killed, STF personnel martyred

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts