spot_img
Friday, July 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीफरार अभियुक्तों की संपत्ति पर चला मोतिहारी पुलिस का डंडा, एक साथ...

फरार अभियुक्तों की संपत्ति पर चला मोतिहारी पुलिस का डंडा, एक साथ 50 से अधिक घरों में कुर्की की कार्रवाई

-

Motihari |अमृता वर्मा।

मोतिहारी : जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ‘कुर्की महाअभियान’ के तहत उनकी संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कई कुख्यात अपराधियों के घरों पर कुर्की-ज़ब्ती की गयी। जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाकायदा डुगडुगी पिटवाकर मुनादी की और फरार आरोपियों के घरों से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य चल संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अब तक 50 से अधिक कुर्की की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है और यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घोड़ासहन के शटरकटवा गिरोह से लेकर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी जैसे गंभीर कांडों में संलिप्त फरार आरोपियों को चिह्नित कर यह अभियान चलाया गया है। कई आरोपित न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद लगातार फरार चल रहे थे, जिसके कारण यह सख्त कदम उठाया गया।

विभिन्न थानों में हुई प्रमुख कार्रवाइयों के तहत पिपरा पुलिस ने कांड संख्या 111/24 की आरोपित सीमा देवी और मॉब लिंचिंग मामले (कांड संख्या 310/19) के आरोपित होसिला उर्फ होरिल मांझी व पप्पू मांझी के घर पर कुर्की की। वहीं, शिकारगंज पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित संजय सहनी और पचपकड़ी पुलिस ने दहेज हत्याकांड के आरोपित रुद्र नारायण मिश्र, नीरज मिश्र व बिंदु मिश्र के घरों से संपत्ति ज़ब्त की। आदापुर पुलिस ने भी पांच आरोपितों के घरों पर इश्तिहार चिपकाकर अंतिम चेतावनी दी है। एसपी ने चेतावनी दी है कि फरार आरोपितों के खिलाफ यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

Motihari | police took action to confiscate the houses of more than 50 absconding criminals in a single day.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts