spot_img
Monday, July 13, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में सड़क हादसा : बारातियों से भरी बोलेरो नहर में गिरी,...

रक्सौल में सड़क हादसा : बारातियों से भरी बोलेरो नहर में गिरी, रामगढ़वा के शिक्षक रेयाज आलम की मौत

-

Motihari |रक्सौल|अनिल कुमार|

त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास मंगलवार को हुई दुर्घटना-

नगर परिषद क्षेत्र, रक्सौल में स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास मंगलवार को एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आदापुर के घोड़ासन से बारात से लौट रही एक बोलेरो (गाड़ी संख्या BR05PB5976) अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

शिक्षक रेयाज आलम उर्फ लड्डू की मौत-

हादसे के समय गाड़ी में कुल पाँच लोग सवार थे, जो सभी रामगढ़वा के निवासी बताए जा रहे हैं। इस भीषण दुर्घटना में शिक्षक रेयाज आलम उर्फ लड्डू की रास्ते में ही मृत्यु हो गयी।

दो घायलों की हालत नाजुक-

अन्य चार घायलों को तुरंत एसआरपी हॉस्पिटल ले जाया गया। घायलों में रामगढ़वा गोला रोड़ निवासी कुणाल गुप्ता, मदन परसौना निवासी राज कुमार सिंह, रामगढ़वा के सरकार निवासी ललन प्रसाद और मंगलपुर पटनी निवासी दिलीप प्रसाद शामिल हैं। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और उनका इलाज गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में चल रहा है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर-

घटना की सूचना मिलते ही, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। सफाई इंस्पेक्टर रामनरेश कुशवाहा भी घटनास्थल पर पहुँचे। नहर में फंसी बोलेरो को जेसीबी की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

क्षेत्र में शोक की लहर और सुरक्षा की मांग-

इस दुखद हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Road Accident in Raxaul: Bolero Carrying Wedding Guests Falls into Canal, Ramgarhwa Teacher Riyaz Alam Dies

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts