spot_img
Sunday, July 12, 2026
HomeBig Breakingभारत में कितने तरह के कुंभ? जानिए सनातन संस्कृति का "Search" जिस...

भारत में कितने तरह के कुंभ? जानिए सनातन संस्कृति का “Search” जिस पर पश्चिम के आधुनिक वैज्ञानिक अब “Research” कर रहें।

-

महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू है और 26 फरवरी तक चलेगा

पटना में स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिंन्हा।

महाकुंभ का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व: परंपरा, ज्योतिष और खगोल विज्ञान का संगम है। भारत विद्वानों व ऋषियों हजारों वर्षों से यह पता था-

बृहस्पति ग्रह 12 वर्षों में सूर्य का एक चक्र पूरा करता है। जब बृहस्पति और सूर्य कुंभ राशि में होते हैं, और चंद्रमा भी इससे मेल खाता है, तब कुंभ का विशेष संयोग बनता है। आधुनिक वैज्ञानिक अब इस खगोलीय घटना को “Research” के रूप में दोबारा प्रमाणित कर रहे हैं। इसीलिए पूर्ण कुंभ का आयोजन 12 वर्षों में होता है।

लेखक जितेन्द्र कुमार सिन्हा पटना में स्थानीय संपादक हैं।फाइल फोटो- देश वाणी

भारत में तीन प्रकार के कुंभ मेलों का आयोजन होता है:

अर्ध कुंभ (6 वर्ष में), पूर्ण कुंभ (12 वर्ष में), और महाकुंभ (144 वर्षों में)। इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा।

महाकुंभ का वैज्ञानिक और ज्योतिषीय आधार:
सनातन संस्कृति में कुंभ का आयोजन खगोलीय घटनाओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। हजारों साल पहले भारतीय ऋषियों ने यह खोज की थी कि बृहस्पति ग्रह 12 वर्षों में सूर्य का एक चक्र पूरा करता है। जब बृहस्पति और सूर्य कुंभ राशि में होते हैं, और चंद्रमा भी इससे मेल खाता है, तब कुंभ का विशेष संयोग बनता है। आधुनिक वैज्ञानिक अब इस खगोलीय घटना को “Research” के रूप में दोबारा प्रमाणित कर रहे हैं।

महाकुंभ का महत्व सिर्फ आस्था से नहीं, बल्कि खगोलीय और पर्यावरणीय कारणों से भी जुड़ा है। शोध बताते हैं कि कुंभ के दौरान गंगा का पानी जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होता है। संगम का पानी सकारात्मक ऊर्जा और औषधीय गुण प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

महाकुंभ के प्रमुख आयोजन और विशेषताएं:

  • आयोजन क्षेत्र: 4000 हेक्टेयर, 25 सेक्टर
  • 1.5 लाख टेंट और 44 घाटों की व्यवस्था
  • पार्किंग: 5.5 लाख गाड़ियों के लिए 102 स्थान
  • मुख्य स्नान: 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (महाशिवरात्रि), 26 फरवरी (माघी पूर्णिमा)

धार्मिक मान्यता और ऐतिहासिक महत्व:
कुंभ का आयोजन समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश की कथा से जुड़ा है। हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन, और नासिक – इन चार स्थानों पर अमृत की बूंदें गिरने के कारण यहां कुंभ का आयोजन होता है।

प्रयागराज कुंभ का उल्लेख पहली बार 1600 ईस्वी में मिलता है। सनातन धर्म के अनुसार, कुंभ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है।

आध्यात्मिक अनुभव और साधु-संतों का योगदान:
महाकुंभ में 13 अखाड़ों के साधु-संत शामिल होते हैं। शाही स्नान, अखाड़ों का पारंपरिक जुलूस, मंत्रोच्चार, और हवन कुंड का धुआं वातावरण को पवित्र बनाते हैं। कुंभ में भगवा वस्त्रधारी साधुओं की उपस्थिति अद्वितीय और विहंगम दृश्य प्रस्तुत करती है।

महाकुंभ का महत्व:
कुंभ के दौरान संगम में स्नान करने से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि वैज्ञानिक रूप से यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना गया है। मान्यता है कि स्नान से पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

महाकुंभ भारतीय संस्कृति की महानता, धार्मिक परंपरा, और खगोलीय ज्ञान का अद्भुत संगम है।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts