HomeUncategorizedबगहा : विशाखापत्तनम में तैनात सेना के सूबेदार मेजर हरेराम गिरि का...

बगहा : विशाखापत्तनम में तैनात सेना के सूबेदार मेजर हरेराम गिरि का निधन, पार्थिव शरीर गाँव पहुँचते ही मचा कोहराम

Bettiah | संदीप चित्रांश|

बगहा। नगर के मलपुरवा चंडी स्थान स्थित मलाही टोला में उस समय शोक की लहर दौड़ गयी,जब सेना में सूबेदार मेजर हरेराम गिरि का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव पहुँचा।बता दें कि हरेराम गिरि भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर विशाखापत्तनम में तैनात थे,जिनका असामयिक निधन 24 मई को आर्मी रिसर्च हॉस्पिटल (विशाखापत्तनम) में हो गया था।

पार्थिव शरीर के घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गाँव का माहौल गमगीन हो गया।उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।हर आँख नम दिखी और गाँव के लोग गहरे दुःख में डूबे नजर आए।स्थानीय लोगों ने बताया कि हरेराम गिरि अत्यंत मिलनसार एवं सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे,जो हमेशा लोगों के सुखदुःख में साथ खड़े रहते थे।उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की स्थिति है।ग्रामीणों ने कहा कि गाँव ने एक सच्चे देशसेवक,सम्मानित और प्रिय व्यक्ति को खो दिया है।

Bettiah-bagaha-army-subedar-major-hareram-giri-posted-in-visakhapatnam-passes-away-chaos

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular