spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपिपराहा स्टेशन के पास नीलगाय से टकराई वंदे भारत ट्रेन

पिपराहा स्टेशन के पास नीलगाय से टकराई वंदे भारत ट्रेन

-

पहिये में फंसा अवशेष 45 मिनट रुकी रही गाड़ी

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। मुजफ्फरपुर – बापूधाम मोतिहारी रेल खंड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पिपराहा रेलवे स्टेशन के समीप गेट संख्या 115 C (किलोमीटर नंबर 102/ 35-37) के पास एक नीलगाय अचानक गाड़ी संख्या 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और नीलगाय का कटा हुआ अवशेष ट्रेन की कोच संख्या C-6 के बाएं पहिये में फंस गया। लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और शाम 17:36 बजे गाड़ी को पिपराहा स्टेशन पर रोक दिया।

मुजफ्फरपुर से गोरखपुर तक गाड़ी संख्या 26501 में मार्ग रक्षण (एस्कॉर्ट) ड्यूटी पर तैनात एएसआई ओम प्रकाश कुमार एवं उनके साथ मौजूद तीन स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों और कंट्रोल रूम को दी।

ट्रेन के रुकते ही पिपराहा के स्टेशन मास्टर, ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने मोर्चा संभाला। पहिये में फंसे मवेशी के अवशेषों को निकालने के लिए रेल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद पहिये से अवशेषों को हटाकर लाइन को पूरी तरह क्लियर किया गया। मवेशी का अवशेष निकालने के बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्वारा इंजन और ट्रैक की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा के लिहाज से फिट सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक पिपराहा स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेल प्रशासन और सुरक्षा टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और रूट पर परिचालन बहाल कर दिया गया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts