HomeUncategorizedSSB की बड़ी करवाई, 9 किलो गांजे के साथ बाइक सवार तस्कर...

SSB की बड़ी करवाई, 9 किलो गांजे के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा |

नरकटियागंज। एसएसबी 44वीं वाहिनी की सी-समवाय पचरोता की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सीमा स्तंभ संख्या-431/2 बिरांची गाँव के पास एक बड़ी कार्रवाई की है।संयुक्त गश्त के दौरान मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नेपाल से मोटरसाइकिल द्वारा भारत आ रहे एक संदिग्ध को रोका गया।तलाशी लेने पर उसके पास से 9.066 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त,ज़ब्त बाइक और गांजा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मानपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के मलदहिया पोखरिया गाँव निवासी अशर्फी यादव के 30 वर्षीय पुत्र रामकिशन यादव के रूप में हुई है।

मिली सूचना के अनुसार,अभियुक्त इस गांजा की खेप को नेपाल से तस्करी कर भारतीय बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने और मोटी रकम कमाने की फिराक में था।एसएसबी और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों के नशा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।संयुक्त टीम में एसएसबी के आरक्षी संजय कुमार दत्ता और स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular